शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कटरा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दिनांक 10 फरवरी 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया ने उपस्थित पीस कमेटी सदस्यों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों से होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगाह बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
बैठक के उपरान्त क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया ने थाना कटरा पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों तथा होली जुलूस एवं आवागमन मार्गों का रूट भ्रमण भी किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि होली पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाएगा, ताकि सभी नागरिक त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments