Breaking News

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में माछरा ब्लॉक की टीम ने जीता गोल्ड मेडल

ब्यूरो चीफ: तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️

मेरठ। मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में माछरा ब्लॉक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बुधवार, 26 फरवरी 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह और मेहनत का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

माछरा खंड शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों इरफान, रेनू और बिन्नी सहित पूरी टीम ने जोश और जुनून के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। माछरा ब्लॉक की इस सफलता को लेकर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों एवं उनके मार्गदर्शकों को बधाई दी।

“माछरा की माटी से उगा है ये गौरव का फूल, मंडल में चमका गोल्ड, हुआ सबका मन प्रसन्न” — इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

माछरा ब्लॉक की टीम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments