Breaking News

अयोध्या: माता सीता के जीवन-चरित पर आधारित ‘वैदेही आर्ट गैलरी’ की स्थापना के निर्देश, मिथिला की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

अयोध्या।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रीअयोध्या धाम में माता सीता के जीवन-चरित पर केंद्रित ‘वैदेही आर्ट गैलरी’ की स्थापना के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आर्ट गैलरी श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निकट वशिष्ठ भवन परिसर में विकसित की जाए, जहां प्रतिदिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वैदेही आर्ट गैलरी में मिथिला की समृद्ध संस्कृति, लोकपरंपराओं और कलात्मक विरासत के विविध आयामों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। गैलरी के माध्यम से माता सीता के जीवन, आदर्शों, संस्कारों और सांस्कृतिक योगदान को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह गैलरी न केवल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और मिथिला की लोककला को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वैदेही आर्ट गैलरी को सांस्कृतिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह पहल अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को और सुदृढ़ करेगी।



Post a Comment

0 Comments