स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
आगामी होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले बड़े लाट साहब एवं छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर ने नगर क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक के दौरान जुलूस मार्गों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा नियमित गश्त और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की प्रभावी मॉनिटरिंग, अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय रखने पर विशेष बल दिया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभ्रांत नागरिकों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments