स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 फरवरी। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत एक पुराने गबन प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 14.06.2024 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 265/2024, धारा 409/120B भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामला जिला अस्पताल शाहजहाँपुर परिसर स्थित स्टोर से योजनाबद्ध तरीके से सरकारी सर्जिकल दवाइयों के गबन से संबंधित है।
उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त मो. जुबैर अली उर्फ गुलजी पुत्र खालिद हुसैन, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी मोहल्ला बहादुरपुरा, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.02.2026 को समय 14:45 बजे थाना निगोही क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति के गबन एवं भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0 Comments