Breaking News

चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर आज़ाद पार्क में श्रद्धांजलि सभा

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर: स्थानीय आज़ाद पार्क में क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा द्वारा अमर शहीद एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ और मोर्चा के संयोजक/अध्यक्ष डॉ. राकेश चंद्रा द्वारा क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रनायक को नमन किया।

डॉ. राकेश चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि 1931 में अंग्रेजों से मुखबिरी के कारण अल्फ्रेड पार्क (वर्तमान आज़ाद पार्क) में चंद्रशेखर आज़ाद को घेर लिया गया था। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई अंग्रेज सिपाहियों का मुकाबला किया और अंततः मातृभूमि के लिए अपनी अंतिम गोली खुद पर चलाकर सर्वोच्च बलिदान दिया। डॉ. चंद्रा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आज़ाद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्य अतिथि डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि वर्तमान समय में भी चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन संघर्ष और त्याग को पढ़ना और आत्मसात करना आवश्यक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही राष्ट्रहित में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह बैस, मोर्चा के कमलेश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, सतीश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, डॉ. अफजाल अहमद खान, शिवम्, जय प्रकाश हिन्दू, सजीव श्रीवास्तव, संजय कश्यप, लक्ष्मण जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments