स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 28 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर, मोहल्ला किला में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जुलूस आयोजकों, जनप्रतिनिधियों, सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेते हुए अपने सुझाव रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में शांति और सद्भाव का माहौल बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने होली पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments