शाहजहाँपुर।
स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में आयोजित प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के तीसरे दिन सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. विकास अग्रवाल ने “भावनात्मक बुद्धिमत्ता और नेतृत्व” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि सफल नेता बनने के लिए केवल बौद्धिक क्षमता नहीं, बल्कि भावनाओं को समझने, नियंत्रित करने और दूसरों के प्रति संवेदनशील होने की क्षमता भी आवश्यक है।
डॉ. अग्रवाल ने आत्म-जागरूकता, आत्म-नियंत्रण, सहानुभूति और सकारात्मक मनोदशा को प्रभावी नेतृत्व की आधारशिला बताते हुए तनाव प्रबंधन की उपयोगी तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर संतुलित एवं विचारपूर्ण निर्णय लेने पर बल दिया।
कार्यक्रम में डॉ. शिवानी भारद्वाज एवं डॉ. गौरव सक्सेना ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. विनीता राठौर, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. सचिन खन्ना, सुयश सिन्हा, डॉ. कमलेश गौतम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments