ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन पूर्वी अंतर्गत थाना चिनहट पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा 110 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
प्रेस नोट संख्या 222, दिनांक 05.02.2026 के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को वादी हंसराज पुत्र लालाराम निवासी डिगडिगा अपट्रान, थाना चिनहट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल तथा उसमें रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। इस संबंध में थाना चिनहट पर मु0अ0सं0-616/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा की जा रही थी।
घटना के खुलासे के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। साक्ष्यों के आधार पर 05 फरवरी 2026 को इमलीबाथम मंदिर के पास दयाल फार्म जाने वाली सड़क, थाना चिनहट क्षेत्र से अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र स्वछनाधु राम निवासी भुजावनपुरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, उम्र 20 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पूर्व रात में डिगडिगा गांव से मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसकी डिग्गी में मोबाइल फोन भी रखा था। वह चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
मामले में धारा 303(2) बीएनएस के साथ बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस की कार्यवाही की गई है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments