Breaking News

महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं का अभिनंदन, मंगलकामनाएं व्यक्त

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

योगी आदित्यनाथ ने देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पावन स्नान पर्व के अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कामना की कि देवाधिदेव महादेव एवं पुण्य प्रदायिनी मां गंगा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि साधकों की साधना और श्रद्धालुओं के सभी मनोरथ पूर्ण हों।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments