लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में गरीबों के बैंक खाते खुलवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों तक पहुँचाया गया है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा हर घर शौचालय, आवास, रसोई गैस और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे गरीब और वंचित वर्ग के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते छह वर्षों से जरूरतमंदों को निःशुल्क राशन एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना केवल एक नारा नहीं, बल्कि शासन की कार्यशैली का मूल मंत्र है। यह विचारधारा सद्गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता, समानता और सेवा की प्रेरणा से ही उत्पन्न हुई है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी समावेशी दृष्टिकोण के साथ सरकार आगे भी समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments