शाहजहाँपुर, 01 फरवरी 2026।
जनपद में अवैध शस्त्रों की बिक्री व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना पुवायां पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध देशी तमंचा व जिंदा कारतूस सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुवायां के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 31 जनवरी व 01 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि गश्त के दौरान सबली कटेली मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और तेज़ी से पीछे मुड़कर चलने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे करीब 90 मीटर दूरी पर पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजेश पुत्र तोलेराम (उम्र करीब 37 वर्ष), निवासी ग्राम सबली कटेली, थाना पुवायां, जनपद शाहजहाँपुर बताया। जामा तलाशी के दौरान उसकी कमर में छिपाकर रखा गया एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा पेंट की जेब से एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके बाद अभियुक्त को धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत समय करीब 00:39 बजे हिरासत में ले लिया गया।
थाना पुवायां पर मु0अ0सं0 76/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गौरव कुमार व कांस्टेबल रोहित कुमार की सक्रिय भूमिका रही। पुवायां पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अवैध हथियारों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Comments