Breaking News

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 27 फरवरी 2026। जनपद में निर्वाचन से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम कंपाउंड स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा, रख-रखाव एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा तैनात सुरक्षा बल की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सफाई एवं सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ईवीएम से संबंधित रजिस्टरों का भी अवलोकन कर अभिलेखों की नियमित अद्यतन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप और सतर्कता के साथ संचालित की जाएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments