स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 फरवरी 2026 को घनश्याम पुत्र राजाराम (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा, को शाम 7:35 बजे परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई जाने वाले रास्ते के पास स्थित बंजर भूमि से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रोजा में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
घनश्याम पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम शाहगंज, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई मार्ग के पास बंजर भूमि, दिनांक 17.02.2026, समय 19:35 बजे
बरामदगी:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की कार्रवाई जारी है।
0 Comments