Breaking News

शाहजहांपुर: स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान से उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️


शाहजहांपुर | दिनांक 18.02.2026। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी तक “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा उनकी शंकाओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से आसान भुगतान प्रणाली, रियल टाइम बिजली खपत की जानकारी, बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग और त्वरित सेवा जैसी सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद सिक्योरिटी चार्जेस को आगामी बिलों में समायोजित कर लिया जाता है। साथ ही यह भी बताया गया कि स्मार्ट मीटर की स्थापना उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह लाभकारी है और यह कार्य सरकार द्वारा निशुल्क कराया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत उपभोक्ताओं को UPPCL Smart App डाउनलोड कराकर लाइव डेमो भी दिया जा रहा है, जिससे वे 24 घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

कर्मचारी गांवों और शहरी मोहल्लों में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझा रहे हैं। इसके साथ ही पंफलेट, पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पारंपरिक मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीकता दिखाने के लिए चेक मीटर भी लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के मन में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

हाल ही में गोविंदगंज फीडर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे बताए गए और उनकी शिकायतें भी दर्ज की गईं।

निगम द्वारा अब तक जिले में लगभग 68,000 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

(अनुज प्रताप सिंह)
अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल शाहजहाँपुर।

Post a Comment

0 Comments