Breaking News

थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

जनपद – शाहजहाँपुर
दिनांक – 02.02.2026

आज दिनांक 02.02.2026 को  पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर  द्वारा थाना सदर बाजार, महिला थाना एवं यातायात पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए, नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए।

गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए पुलिस द्वारा अपील की गई कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हो, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

उक्त पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना तथा पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।

Post a Comment

0 Comments