शाहजहाँपुर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को थाना अल्हागंज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं थाना अल्हागंज पुलिस बल के साथ संपन्न हुई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने तथा किसी भी कानून-व्यवस्था संबंधी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान पुलिस द्वारा आम नागरिकों से संवाद भी स्थापित किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम करना, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments