शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत शनिवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस बल के साथ जुलूस रूट का निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त की गई।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने मोहल्ला हाथी थान से निकलने वाले जुलूस मार्ग का भ्रमण किया तथा होली कमेटी के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं संवेदनशील स्थलों का भी निरीक्षण किया गया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल को जुलूस मार्ग पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्त करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments