शाहजहाँपुर। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु शनिवार को थाना कटरा क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आयोजित इस पैदल गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस उपस्थिति को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निरंतर गश्त, सतर्क दृष्टि बनाए रखने, अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल डायल-112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments