Breaking News

नगर निगम के निर्माण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। नगर निगम शाहजहाँपुर के अंतर्गत “मेरा शहर–मेरा घर” अभियान के तहत दिनांक 25 फरवरी 2026 को मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप द्वारा न्यू सिटी ककरा क्षेत्र में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन, कन्वेंशन सेंटर तथा अर्बन हाट एवं प्लाजा के कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनसिनवार, नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्र, कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस के परियोजना प्रबंधक रघुवंश राम, स्थानिक अभियंता सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम कार्यालय भवन के भूतल का स्ट्रक्चर पूर्ण पाया गया तथा फ्लोरिंग, पेंटिंग, फॉल्स सीलिंग व इलेक्ट्रिकल कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण बताया गया। प्रथम तल का स्ट्रक्चर पूर्ण कर अधिकांश कार्य 75 से 90 प्रतिशत तक पूर्ण पाए गए। द्वितीय तल पर लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण है, जबकि तृतीय एवं चतुर्थ तल पर प्लास्टरिंग, फ्लोरिंग, पेंटिंग एवं अन्य कार्य प्रगति पर हैं। डोम की ढलाई पूर्ण कर प्लास्टर कार्य जारी है।

कन्वेंशन सेंटर में प्लिंथ लेवल तक कार्य पूर्ण पाया गया तथा कॉलम ढलाई का कार्य आंशिक रूप से स्लैब लेवल तक पूरा किया जा चुका है। बाउंड्रीवाल का फाउंडेशन कार्य पूर्ण है।

अर्बन हाट एवं प्लाजा में मुख्य भवन का प्लिंथ लेवल तक कार्य पूर्ण है तथा कॉलम ढलाई व चिनाई कार्य प्रगति पर है। बाउंड्रीवाल में स्ट्रक्चर कार्य पूर्ण कर प्लास्टर व ग्रिल लगाने का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। एम्फीथिएटर, घंटाघर, टॉयलेट ब्लॉक तथा बाह्य स्थल विकास कार्य भी प्रगति पर पाए गए।

प्रभारी मंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि तीनों परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि नागरिकों को निर्धारित समय में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Post a Comment

0 Comments