स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में दिनांक 25 फरवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में रामचन्द्र मिशन (हार्टफुलनेस संस्था) द्वारा दो सत्रों में मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक तनाव से मुक्त कर उनके मनोबल, एकाग्रता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा।
संस्था की ओर से श्रीमती रूचि वर्धन मिश्रा (पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल, मध्य प्रदेश), श्री गजेन्द्र गौतम (हार्टफुलनेस समन्वयक), एएसआई संदीप तिवारी (हार्टफुलनेस ट्रेनर) तथा श्री राकेश कुमार यादव (हार्टफुलनेस ट्रेनर) ने ध्यान पद्धति का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय से सुश्री इशिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरटीसी प्रभारी प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र मिश्र, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।
मेडिटेशन सत्र के दौरान दैनिक जीवन एवं ड्यूटी के दौरान उत्पन्न तनाव के प्रभावी प्रबंधन, मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा सकारात्मक ऊर्जा के विकास हेतु अभ्यास कराए गए। प्रतिभागियों ने शिविर को उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।
जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
लखनऊ
0 Comments