शाहजहाँपुर।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के पूर्व छात्र अभिनव मिश्रा का चयन भारतीय वायु सेना में एयरमैन पद पर हुआ है। मदनापुर क्षेत्र के मथाना गांव निवासी अभिनव ने वर्ष 2025 में बी.एससी. (गणित) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। चयन के उपरांत उन्होंने कर्नाटक के बेलगावी स्थित एयरमैन बेसिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से सात माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
अभिनव ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें मिसाइल सिस्टम के स्टोरेज, असेम्बलिंग तथा मेंटेनेंस से संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उनकी प्रथम तैनाती श्रीनगर में हुई है।
अभिनव की इस उपलब्धि पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, प्रबंध समिति के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद, उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments