स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी छोटे लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत थाना रामचन्द्र मिशन में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में हुई।
बैठक में संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और पीस कमेटी सदस्यों ने हिस्सा लिया। क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी से अपील की कि जुलूस को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सहयोग करें।
बैठक में जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आश्वासन दिया। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
जनपद पुलिस ने आगामी त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने की जानकारी दी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments