Breaking News

माछरा ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बच्चों को खिलाई गई दवा

 

ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️

किठौर/माछरा (मेरठ)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को माछरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव की दवा खिलाई गई। यह कार्यक्रम चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सीएचसी माछरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत, डॉ. गौरव, तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राजन भिवानिय की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत की गई। बहरोड़ा, माछरा, राधना, हसनपुर, शोल्दा आदि प्राथमिक विद्यालयों में डॉक्टरों ने स्वयं बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डॉ. तरुण राजपूत ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए वर्ष में दो बार कृमि नाशक दवा खिलाई जाती है, जिससे पेट के कीड़ों से होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई और हाथ धोने की सही विधि भी समझाई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया। उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रेमचंद (प्रधानाध्यापक), उमेश कुमार, जावेद अली, रामकिशन, पंकज रानी, पूनम त्यागी, विरासत अली, सुदीप कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार, मनीषा कपूर, नसीम खातून, तशरीफ़ अली, रुचि शर्मा, सविता शर्मा, रेखा रानी, ताजुल मलूक, अकबर हुसैन सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान बच्चों को स्वस्थ रखने और संक्रमण से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments