Breaking News

सिधौली में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, ग्रामीणों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग

 

ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन ✍️

सिधौली (सीतापुर)। क्षेत्र के बांकीपुर गांव में स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर पेड़ लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सिधौली को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कब्रिस्तान की भूमि, जो सार्वजनिक उपयोग एवं दफन क्रिया के लिए सुरक्षित है, उस पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर पेड़ रोप दिए गए हैं, जिससे भविष्य में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से गंभीर मामला बताया है।

प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि कब्रिस्तान की भूमि का राजस्व अभिलेखों से सत्यापन कराते हुए अवैध रूप से लगाए गए पेड़ों को हटवाया जाए तथा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई न हुई तो मामला और गंभीर रूप ले सकता है। वहीं, एसडीएम कार्यालय द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया गया है।

ग्रामीणों की मांग है कि कब्रिस्तान की जमीन की विधिवत पैमाइश कराकर उसे सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो।

Post a Comment

0 Comments