स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा 131-कटरा एवं विधानसभा 138-ददरौल के ERO, AERO एवं सुपरवाइज़र्स के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई हेतु बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में नो-मैपिंग कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। विधानसभा कटरा के सुपरवाइजर विपिन कुमार और बीएलओ शालिनी शर्मा एवं मृदुला यादव की कार्यप्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने निलंबन के निर्देश दिए। एईआरओ सत्यप्रिय सरोहा, त्रिपुरुपेष तिवारी और सुरेंद्रनाथ पटेल से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। विधानसभा ददरौल के एईआरओ सुरेश बहादुर पटेल को भी कार्य प्रगति पर स्पष्टीकरण देने हेतु कहा गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की नोटिसों की सुनवाई शीघ्रतापूर्वक पूर्ण की जाए। साथ ही लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के मामलों में बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के दस्तावेज़ ऐप पर अपलोड करवाए जाएँ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments