लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही अधिवक्ताओं की हत्याओं के विरोध में आज मंगलवार को हाई कोर्ट लखनऊ के गेट नंबर 6 पर वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
वकीलों ने सरकार से हत्यारों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया, तो वे पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सुरक्षा और न्याय की सुनिश्चितता की आवश्यकता पर जोर दिया और यह भी कहा कि लगातार बढ़ रही घटनाओं से पेशेवर वकीलों में भय का वातावरण बन रहा है।
0 Comments