स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। नगर निगम, शाहजहाँपुर में आज दिनांक 24.02.2026 को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक “मेरा शहर-मेरा घर” कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने की।
इस दौरान नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिंदु, नाली निर्माण और कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों/अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए।
जन सुनवाई दिवस में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण हेतु तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, अन्य अधिकारी कर्मचारी, जन-प्रतिनिधि और नगरवासियों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने और समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments