ब्यूरो रिपोर्ट:सोम दत्त,लखनऊ ✍️
लखनऊ, 04 फरवरी 2026: भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) संगठन में आज महत्वपूर्ण विस्तार हुआ। उजेर अहमद, जीशान खान एवं उनके 300 से अधिक साथी किसान, युवा और महिला सदस्य संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय कार्यालय माल पहुंचे और संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने सभी नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की। उजेर अहमद की निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने जीशान खान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला सचिव बनाया। इसके अलावा, युवा मोर्चा के तहसील सचिव पद पर मलिक शेख और ब्लॉक सचिव पद पर तौकीर अहमद को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में मलिहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश रावत, ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र पासी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल रावत, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूनम सिंह, केतकी रावत, सोनी रावत, राम जानकी रावत, उर्मिला रावत सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन ने नए सदस्यों को संगठन के नियम और जिम्मेदारियों से अवगत कराया और आगामी समय में किसान हितों के लिए सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने कहा, “हमारे संगठन का उद्देश्य किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। नए सदस्य हमारे मिशन को और मजबूत करेंगे।”
कार्यक्रम का समापन जय जवान, जय किसान के नारे के साथ हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments