स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। शहर में धार्मिक चेतना और रामभक्ति के अद्भुत संगम “मुमुक्षु महोत्सव” की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूज्य संत श्री विजय कौशल जी के श्रीमुख से रामकथा का श्रवण करने का अवसर श्रद्धालुओं को मिलेगा।
24 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाली रामकथा के लिए एस.एस. कॉलेज मैदान में भव्य कथा पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह अनुष्ठान प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा द्वारा कराया गया, जबकि संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया।
इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, सीए संजीव बंसल, अशोक अग्रवाल, प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद, प्रो. अनुराग अग्रवाल, डॉ. जय शंकर ओझा, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. मृदुल शुक्ला, कमलेश द्विवेदी, ईशपाल सिंह, रवि बाजपेई, चंद्रभान त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments