ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगामी महाशिवरात्रि पर्व और अन्य त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देश पर नाका पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार बैठकें और गश्त की जा रही है।
नाका इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा द्वारा क्षेत्र की जनता, व्यापारियों और पीस कमेटी के साथ लगातार बैठकें कर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।
इंस्पेक्टर के निर्देश पर एसआई मनोज कुमार मोर्या और कांस्टेबल सुधीर कुमार ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान चारबाग इलाके में दुकानों के बाहर सड़कों पर खड़े वाहनों को हटवाया गया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क पर वाहन खड़े न करें।
नाका थाना क्षेत्र में पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है, ताकि महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
शाहजहांपुर
0 Comments