ब्यूरो चीफ: तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️
मेरठ। बुधवार, 25 फरवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नूपुर गोयल द्वारा माछरा विकास खंड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय एवं क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखी जाए और विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ सतीश कुमार, एडीओ पंचायत संदीप सिंह, एडीओ आरडी भुवनेश्वर शर्मा, सचिव अनीस अहमद, जितेंद्र कुमार, विपिन कुमार, आशीष कुमार, प्रवीण कुमार, भोपाल सिंह, अभिषेक कुमार, पिंटू एवं जहूर अहमद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments