स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 22 जुलाई (बुधवार) को जनपद शाहजहाँपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह विभिन्न धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री खन्ना प्रातः 11:15 बजे अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा उप मुख्यमंत्री के साथ प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:00 बजे मिर्जापुर क्षेत्र के परशुरामपुरी स्थित रघुवंशी पैलेस के निकट बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
इसके बाद वह 12:15 बजे भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे तथा आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 1:30 बजे गन्ना शोध परिषद स्थित अतिथि गृह पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
दोपहर 3:30 बजे मंत्री गांधी भवन सभागार में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद उनका स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम शाहजहाँपुर में निर्धारित है।
23 जुलाई (गुरुवार) को भी उनका स्थानीय कार्यक्रम रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6:00 बजे वह शाहजहाँपुर से स्टाफ कार द्वारा सीतापुर मार्ग होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments