Breaking News

होली जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रोजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अर्जुनपुर बरमोला में जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन ने थाना रोजा पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी बैरिकेडिंग करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments