स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष अभियान दिवस 22 फरवरी 2026 के तहत विधानसभा क्षेत्र 135-शाहजहांपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी स्थित बूथ संख्या 274 से 276 तथा देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 267 से 270 का जायजा लिया और प्राप्त फार्म-6 की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए।
जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आम जनता से दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। इस विशेष अभियान दिवस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया गया है।
अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता दी गई। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों से फार्म-6 भरवाकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराया गया। साथ ही मतदाता ऑनलाइन माध्यम से ECINET मोबाइल एप या voters.eci.gov.in पोर्टल के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
मतदाता सूची में दर्ज किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए फार्म-8 भरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार एवं तहसीलदार सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments