शाहजहाँपुर।
जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस दिनांक 06 फरवरी 2026 को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नायक जदुनाथ सिंह के अद्वितीय साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यालय पत्रांक एसटी/18906-10/2025-26 दिनांक 05 फरवरी 2026 के क्रम में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को निर्देशित किया गया था कि बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी, चर्चा कार्यक्रम, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा पुष्पांजलि जैसे आयोजन कराए जाएं, जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं प्रेरणा की भावना विकसित हो सके। नगर क्षेत्र शाहजहाँपुर में कार्यालय सभागार में भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के तहत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों से संवाद का सजीव प्रसारण जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में दिखाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्राप्त हो सके।
जिला प्रशासन ने शिक्षकों से आह्वान किया है कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जाए, जिससे वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments