शाहजहाँपुर।
जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 5 फरवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना जैतीपुर पुलिस बल के साथ जैतीपुर क्षेत्र में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल को नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और जनसमस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनपद पुलिस नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments