ग्रामीणों ने लगाया मनरेगा कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप

 

ब्यूरो रिपोर्ट: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️

बहराइच। जनपद के विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत अडगोडवा में चल रहे मनरेगा कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि अभिलेखों में जहां 80 मजदूरों की उपस्थिति दर्शाई जा रही है, वहीं मौके पर सिर्फ चार मजदूर ही कार्य करते दिखाई दे रहे हैं

ग्राम पंचायत में अंबेडकर पार्क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्य में स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं दिया जा रहा, जबकि बाहर से लोगों को लगाकर काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर ग्राम सचिव पर बाहरी ठेकेदार के माध्यम से काम कराने का आरोप लगाया है।

इस मामले को लेकर स्थानीय मजदूरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि मनरेगा योजना का उद्देश्य गांव के जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां नियमों की अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है, ताकि योजना का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंच सके।

Previous Post Next Post