Breaking News

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

ब्यूरो रिपोर्ट: संतोष कुमार, श्रावस्ती ✍️

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका प्रभावी समाधान किया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का पंजिकाओं में विधिवत अंकन किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों को उनके फोन नंबर पर सूचना भी दी जाए, ताकि उन्हें जानकारी के लिए भटकना न पड़े।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान केवल कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments