ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना मोहनलालगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली बसंथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विकास कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना मोहनलालगंज में दिनांक 10 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी गंगाखेड़ा, कृष्णानगर, लखनऊ ने सूचना दी कि उनकी बहन ललिता का विवाह 12 मई 2019 को राम मिलन निवासी भदीहनखेड़ा, सिसेंडी, मोहनलालगंज के साथ हुआ था। विवाह के बाद अतिरिक्त दहेज में स्कार्पियो वाहन और दो लाख रुपये की मांग को लेकर मृतका को प्रताड़ित किया जाता था।
10 फरवरी 2026 को मृतका की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। इस संबंध में मु0अ0सं0 51/2026 धारा 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि दहेज मांग को लेकर उत्पीड़न किया जाता था। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
दिनांक 12 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 08:10 बजे आरोपी राम मिलन यादव (उम्र करीब 40 वर्ष) को रहीमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
प्रकरण में अन्य नामजद/संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध विवेचना जारी है।
पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments