शाहजहाँपुर।
आगामी बड़े लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार, थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षकों एवं समस्त चौकी इंचार्जों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की।
बैठक में जुलूस मार्गों, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतत निगरानी रखने तथा आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील करने तथा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी की सहभागिता से ही जुलूस का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments