शाहजहाँपुर।
थाना कलान पुलिस ने अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 08 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हरेली मोड़ से हरेली गांव की ओर लगभग 50 कदम की दूरी पर अभियुक्त आशीष यादव पुत्र देवकीनन्दन निवासी ग्राम ज्योना, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। इस संबंध में थाना कलान पर मु0अ0सं0 37/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वाहिद खान, हेड कांस्टेबल महेश कुमार तथा कांस्टेबल प्रतीक शामिल रहे।
लखनऊ
0 Comments