लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान भवन, लखनऊ में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सहभागिता कर आगामी विधानसभा सत्र के सुचारु संचालन पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संवाद, सहमति और सहयोग की भावना के साथ सदन को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर चर्चा हुई। विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक सहभागिता करते हुए सदन की कार्यवाही को सुचारु बनाए रखने पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए रचनात्मक चर्चा और जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि विधानसभा सत्र जनकल्याणकारी निर्णयों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments