ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगरा से लखनऊ की ओर आ रही कार संख्या UP70CU5454 आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।
कार सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल को तोड़ते हुए जा टकराई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा काफी भीषण बताया जा रहा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर अत्यधिक गति इस तरह की घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही है।
यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों की ओर संकेत करती है और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments