लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में पतंगबाजी पर सख्ती, घातक मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध

 

ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में पतंगबाजी के दौरान उपयोग किए जा रहे घातक मांझे को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। चौक कोतवाली में डीसीपी पश्चिम की मौजूदगी में पतंग कारोबारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि चाइनीज मांझा और बरेली मांझे के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी व्यापारी मांझा खरीदने वाले व्यक्तियों का पूरा विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करेंगे, जिससे किसी भी घटना की स्थिति में जिम्मेदारी तय की जा सके।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि घातक मांझे का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाल के दिनों में मांझे से हुई दुर्घटनाओं और जनहानि की घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

बैठक के दौरान कई व्यापारियों ने एहतियातन अपने पतंग व मांझे को कोतवाली में जमा कराया तथा पतंग न उड़ाने की शपथ भी ली। पुलिस ने इसे जनसहयोग का सकारात्मक उदाहरण बताते हुए आम जनता से भी प्रतिबंधित मांझे का प्रयोग न करने की अपील की है।

Previous Post Next Post