सुधीर सिंह कुम्भाणी ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर ✍️
सीतापुर, 27 फरवरी। बिसवां क्षेत्र के लालपुर में आयोजित “संविधान बचाओ संवाद” कार्यक्रम में सांसद राकेश राठौर ने कहा कि देश को राजनीतिक आजादी तो मिल गई है, लेकिन सामाजिक और आर्थिक आजादी अभी अधूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक समानता जाति जनगणना के माध्यम से ही संभव हो सकती है।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष (चिकित्सक प्रकोष्ठ) डॉ. आर.पी. वर्मा ने कहा कि बिसवां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक जिला पंचायत क्षेत्र में “संविधान बचाओ संवाद” का आयोजन किया जाएगा। उनका कहना था कि जब संविधान गांव-गांव प्रभावी रूप से लागू होगा, तभी ग्रामीण क्षेत्रों को वास्तविक सामाजिक और आर्थिक आजादी मिल सकेगी।
कार्यक्रम की आयोजक एवं जागरूक नागरिक मंच की जिलाध्यक्ष रोशनी गुप्ता ने कहा कि संविधान के माध्यम से ही महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने महिलाओं से संविधान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रागिनी वर्मा, विनीता राजवंशी, मोहनी राजवंशी, विकास राजवंशी, माया, राधा, नंदकिशोर राजवंशी, विशंभर दयाल पासी, रमेश चंद्र बघेल, निर्मल यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन समीर गुप्त ने किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी भी देखी गई, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments