सुधीर सिंह कुम्भाणी ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर ✍️
सीतापुर। बिसवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजाकरनाई में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बिसवां ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर बीडीओ असंतुष्ट नजर आए और संबंधित जिम्मेदारों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य समय पर प्रारंभ नहीं किए गए या मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मानक विहीन कार्यों को दोबारा सही ढंग से कराने के निर्देश भी दिए गए।
शिकायतकर्ता ग्राम निवासी अमन ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments