ब्यूरो चीफ: संतोष कुमार, श्रावस्ती ✍️
शिविर के दौरान आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद शिविर की जानकारी आमजन को दी गई। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए लोगों को उनका लाभ भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सचिव प्रद्युम्न कुमार मिश्र एवं नोडल अधिकारी/एडीएम (न्यायिक) अशोक कुमार द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में लाभार्थियों को छड़ी, नी-गार्ड, एलएस बेल्ट, वॉकर तथा फोम जेल सीट वितरित की गई। साथ ही उपस्थित लोगों का चिकित्सीय परीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी अरुण कुमार मिश्र, असिस्टेंट एलएडीसी संजय सिंह, चिकित्सक डॉ. मोहम्मद कमर (सीएचसी भिनगा), राजेश कुमार (श्रम विभाग), डॉ. सतीश चौधरी (सीएचसी भंगहा), फार्मासिस्ट आबिद हुजैफा, संजय कुमार (समाज कल्याण विभाग), ओंकारनाथ चौधरी (ग्रामीण बौद्ध सेवा संस्थान) सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को न केवल योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें तत्काल लाभ पहुंचाकर प्रशासन की जनसेवा प्रतिबद्धता को भी दर्शाया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments