Breaking News

सीतापुर: सिधौली में 150 मीटर नो वेंडिंग जोन से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट: निजामुद्दीन, सीतापुर ✍️


सीतापुर | प्रशासन ने सिधौली क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 मीटर नो वेंडिंग जोन को खाली कराया। महमूदाबाद चौराहे पर बुलडोजर चलाकर ठेला-खोमचा संचालकों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी राजा गणपति आर के निर्देश पर की गई। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा संचालन के लिए टोकन व्यवस्था भी लागू की गई है।

अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी राखी वर्मा ने किया, जिसमें भारी पुलिस बल तैनात रहा। नाला निर्माण कार्य शुरू होने से पहले क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, ताकि विकास कार्य में कोई बाधा न आए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments