शाहजहाँपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कलान पुलिस टीम ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त वीर सिंह पुत्र रामौतार सिंह, निवासी ग्राम गिउड़ी थाना कलान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने खेत से वापस लौट रही नाबालिग बालिका को खींचकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं तथा गाली-गलौज की।
जांच एवं पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में संशोधन करते हुए मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 05 फरवरी 2026 को समय लगभग 11:25 बजे लखनपुर तिराहे से अभियुक्त वीर सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश सिंह, कांस्टेबल सोनवीर एवं कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments